Saturday, July 3, 2021
Home
Unlabelled
पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टे के साथ धर दबोचा ।
पुलिस ने तीन युवकों को चिट्टे के साथ धर दबोचा ।
दलीप कौशल
ब्यूरो कुमारसैन
3 जुलाई।
जिला शिमला के तहत कुमारसैन पुलिस ने जाबली में ट्रक सवार तीन युवकों से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक कुमारसैन पुलिस ने गश्त के दौरान रात करीब 2.30 बजे जाबली में ढाबे के समीप देखा कि वहां पर एक ट्रक रुका है , और उसमें तीन युवक बैठे है ।
पुलिस को समीय आता देखकर युवकों ने ट्रक की लाइट बंद कर दी , जिससे पुलिस को मामला कुछ गड़बड़ लगा । पुलिस ने शक के आधार पर जब इन युवकों की तलाशी ली तो पुलिस ने युवकों से 3.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया । युवकों की पहचान 33 वर्षीय हेमराज निवासी ब्रो , 27 वर्षीय पुष्पेंद्र निवासी निरमंड व 25 वर्षीय सराहन निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment