गब्बर सिंह वैदिक।
ब्यूरो ब्रो, जगातखाना।
जिला कुल्लू के अंतर्गत विकासखण्ड निरमण्ड के बागा सराहन में सेवा भारती इकाई रामपुर द्वारा
पौधारोपण अभियान चलाया गया। दीप प्रज्वलन के साथ इस अभियान का शुभारंभ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान प्रेम ठाकुर द्वारा किया गया। इस कड़ी में सेवा भारती के सदस्यों,प्रधान प्रेम ठाकुर, सिलाई केंद्र बागा सराहना की अध्यापिका तथा 28 छात्राओं ने देवदार के पौधे लगवाएं ।
सेवा भारती रामपुर के अध्यक्ष ऊमा दत्त भारद्वाज ने पौधों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण के लिए अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मनुष्य पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है। जिससे वातावरण दिन प्रतिदिन प्रदूषित होता जा रहा है। जिसके भयंकर परिणाम हमें भविष्य में भुगतने पड़ेंगे। पेड़ -पौधों के बिना हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस मौके पर प्रधान प्रेम ठाकुर,सेवा भारती रामपुर के अध्यक्ष ऊमा दत्त भारद्वाज, महा सचिव यशपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा ,सिलाई अध्यपिका सरोज शर्मा व सिलाई केंद्र की छात्राएं उपस्थित रही ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.