डी० पी० रावत।
आनी,31 मई।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उप मण्डल मुख्यालय आनी में स्थित राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला आनी को परस राम पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी आनी विधान सभा क्षेत्र और पंकज परमार ने संयुक्त रूप से गोद लिया।
प्रदेश सरकार की पहल के तहत पूरे सूबे में विभिन्न स्तर के राजनीतिज्ञों जैसे मंत्री,विधायक,विधायक प्रत्याशी,सत्ता पक्ष के संगठनात्मक ढांचे राजनीतिक नेताओं के साथ साथ भारतीय प्रशासनिक सेवाएं और हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ माध्यमिक,उच्च विद्यालय,माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला को गोद लिया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज आनी में भी इसी पहल को सार्थक करते हुए एक सदा कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वे भी इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं। वे जब ग्राम पंचायत आनी के प्रधान थे उस वक्त स्कूल भवन और चार दिवारी का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि वे इस पाठशाला के ढांचागत विकास के लिए अग्रसर रहेंगे।
पीएम श्री राजकीय आदर्श बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्यामानंद ने अपने संबोधन में कहा कि "माई स्कूल, माई प्राउड" के तहत इस विद्यालय को गोद लिया जा रहा है और उन्होंने एस एम सी अध्यक्ष संजीव आर्यन की बातों का समर्थन किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजीव आर्यन ने मुख्यातिथि के समक्ष खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने तथा गेट के बाहर रेलिंग लगाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा।
इस कार्यक्रम में परस राम मुख्यातिथि और पंकज परमार विशिष्ट अतिथि शरीक हुए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविताएं,लोक संस्कृति पर आधारित एकल व समूहगान की सुन्दर प्रस्तुतियां पेश की।
आयोजकों ने बखूबी सभी अतिथियों का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा आनी प्रैस क्लब और मीडिया क्लब के उपस्थित सभी पत्रकारों को मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की केन्द्र मुख्य शिक्षिका नीना सूद ने सभी का आभार जताया।
इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शान्ति बंसल,पीएम श्री राजकीय आदर्श बालक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्यामानंद,राजकीय कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर जवाहर ठाकुर, व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमन शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here




No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.