मनाली और पतली कुहल के बीच 17 मील के पास पर्यटकों से भरी बस पलटी ,एक घायल । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, May 5, 2025

    मनाली और पतली कुहल के बीच 17 मील के पास पर्यटकों से भरी बस पलटी ,एक घायल ।


     मनाली और पतलीकूहल के बीच 17 मील के पास पर्यटकों से भरी एक निजी वोल्वो बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति को चोटें आईं है, जबकि अन्य सभी सुरक्षित बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह लगभग  6 बजे पेश आया, जब निजी वोल्वो बस (HR 47G-0011) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में पर्यटक सवार थे, जोकि दिल्ली से मनाली घूमने जा रहे थे। जैसे ही बस पलटी तो पर्यटकों के बीच चीखोपुकार मच गई।  

    वहीं स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले पर्यटकों को बस से निकाल लिया गया था। हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। वहीं अन्य पर्यटकों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गनीमत यह रही कि बस किसी खाई में नहीं गिरी, अन्यथा हादसे का मंजर कुछ और भी हो सकता था। पतलीकूहल थाना की टीम ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.