डी० पी० रावत।
आनी,22 मई।
हाल में केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारने की घटना के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारतीय सेना के वीर सैनिकों के अदम्य साहस,पराक्रम,अतुलनीय रण कौशल और शहीदों के सम्मान में देश में राष्ट्रीय,प्रदेश, ज़िला,मण्डल व बूथ स्तर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है।
इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के बाह्य सिराज़ क्षेत्र के तहत आनी बाज़ार में भारतीय जनता पार्टी मण्डल आनी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रैली निकाली।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक समर्थित आतंकवादियों से ऑपरेशन सिन्दूर चलाकर पहलगाम में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्था का बदला ले लिया है।
इस ख़ास मौके पर आनी विधान सभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार भी शामिल होकर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के प्रयासों से 2014 के बाद जो अमन चैन जम्मू और कश्मीर में स्थापित हुआ उससे पाकिस्तान को दिक्कत हो रही थी। तभी हाल में पहलगाम में नापाक इरादे निर्दयता पूर्वक 26 लोगों को धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा।
इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी मण्डल आनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं,सरस्वती विद्या मन्दिर आनी और हिमालयन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय महिला मण्डलों की महिलाओं ने इस यात्रा में भाग लिया।
इस यात्रा में भारत माता की जय, सुन ले बेटा - पाकिस्तान बाप तेरा है हिंदुस्तान,वन्दे मातरम आदि नारे यात्रा में शामिल लोगों ने बढ़ चढ़ कर लगाए।
इस यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता टीडी शाह,वेद ठाकुर,दूनी चन्द ठाकुर,राम सिंह ठाकुर व भाजपा नेत्री शशि मल्होत्रा,गोयला आज़ाद, जोत राम कश्यप, धर्म सिंह चौहान, ख़ेम चन्द आदि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here




No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.