रसोइया भी करेंगे हड़ताल - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, May 3, 2025

    रसोइया भी करेंगे हड़ताल

       


    जामताडा से मोहन मंडल की रिपोर्ट 

     झारखंड राज्य के संयोजिका यूनियन की तरफ से शनिवार को जामताडा जिला शिक्षा अधीक्षक को आम हड़ताल में शामिल होने के साथ-साथ 17 सूत्री माँग पत्र सौंपा। मुख्य मांग के अनुसार सभी रसोइया को सरकारी कर्मचारी का जबतक दर्जा नहीं दिया जाता है तबतक न्यूनतम 26 हजार मासिक मानदेय दिया जाय। सेवा निवृत्त होने या फिर निधन होने पर दस हजार मासिक पेन्शन के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। जामताडा जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर आम हड़ताल में शामिल होने तथा माँग पत्र सौंपने के दौरान सीटू के राज्य नेता लखन लाल मंडल के साथ जिला अध्यक्ष मकीन बीबी,जिला सचिव नूरजहाँ बीबी,कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मंडल,मैना सिंह,भवानी किस्कू,आरती देवी आदि मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.