डी० पी० रावत।
आनी,24 मई।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के अन्तर्गत आनी विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे।
बताया जा रहा है कि वे राज्य सरकार में राज्य मंत्री पद संभाल चुके।
उनका 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आनी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और नारों के साथ ओल्ड बस स्टैंड से लेकर विश्राम गृह तक उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही लोगों का स्नेह और उत्साह देखकर 90 वर्षीय ईश्वरदास भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र की जनता से उनका नाता राजनीति का नहीं, बल्कि दिलों का है। जनता का यह प्रेम और अपनापन आज भी पहले जैसा ही है।
ईश्वरदास आनी क्षेत्र के पहले ऐसे विधायक रहे हैं जिन्होंने सात बार यहां का प्रतिनिधित्व किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से आनी क्षेत्र में विकास की नींव रखी गई। वे एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं जिनकी छवि स्वच्छ, सादगीपूर्ण और ईमानदार रही है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में उन्हें बाह्य सिराज़ क्षेत्र के मसीहा और संत का करार दिया।
कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान ईश्वरदास ने अपने राजनीतिक जीवन की यादें साझा कीं और कहा कि सेवा का यह सफर जनता के सहयोग और विश्वास से ही संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि आज भले ही वे सक्रिय राजनीति से दूर हैं, लेकिन जनता से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा।
इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी उल्फत दास भी उनके साथ मौजूद रहीं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा, सतपाल ठाकुर, बंसीलाल, चमन सिंह भारती, फकीर चंद वर्मा, घनश्याम ठाकुर, यजावेंद्र ठाकुर, ओम प्रकाश, विनोद ठाकुर, संजय मारकंडे, तिलका ठाकुर, पूर्व प्रधान उर्मिला देवी, ममता चौहान, प्रीतम सागर, दिनेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here




No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.