विकासखंड निरमण्ड के अंर्तगत गांव कशोली में बिरशी मेले का आयोजन किया गया। यह मेला क्षेत्र में कई सालों से मनाया जाता है। किंतु इस बार मेले में वॉलीबॉल व दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया गया। जिसमे पहली सांस्कृतिक संध्या में जिला परिषद बाड़ी वार्ड के सदस्य देविंद्र नेगी उपस्थित रहे। उन्होंने पहली संध्या का विधिवत रूप शुभारंभ किया। पहली संध्या में लगभग 15 महिला मंडलों ने भाग लिया। इसके इलावा स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मेले की मुख्य शाम टी आर कश्यप के नाम रहा। उनके साथ स्थानीय कलाकार निखिल भारती ने भी खूब समां बांधा। कार्यक्रम में लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया के पत्रकार लोकेंद्र सिंह वैदिक व गब्बर सिंह वैदिक को भी सम्मानित किया गया, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसमें विभिन्न महिला मण्डलों ने आकर्षक कार्यक्रम व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। नेगी ने युवा मंडल कशोली को रुपये 31000 राशि देने की घोषणा और महिला मण्डलों को 15000 रुपये देने व सड़क के विस्तारीकरण एवं खेल मैदान के लिए भी बजट मुहैया कराने के भी हरसम्भव सहयोग देने की बात भी की। नेगी के साथ विशेष अतिथि नीना जोशी बीडीसी सदस्य, गुर दास जोशी भाजपा मीडिया प्रभारी, बेगानंद शर्मा, कशोली वार्ड सदस्य सुमन कुमारी, कटेड वार्ड सदस्य भोला दत्त, भोला दत्त गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, पंचायत सचिव कुलवंत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.