डी० पी० रावत
आनी, 26 मई।
आनी और इसके साथ लगती 12 पंचायतों से प्लास्टिक कचरा को एकत्रित करने के लिए खंड विकास कार्यालय और संबंधित पंचायतें मिलकर मुहिम चलाएंगी। इस संबंध में आज पंचायत समिति हॉल में बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र चौहान ने जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि स्कूली छात्रों के साथ साथ विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों को प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि स्थानीय लोग प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर कचरा केंद्र तक पहुंचाएं।
सभी पंचायत प्रतिनिधियों, सचिवों से लोगों को प्लास्टिक कचरा एकत्र करने के लिए लोगों को जागरूक करने का आग्रह इस दौरान किया गया। इसके लिए विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर योजना को धरातल पर उताराने के लिए मंथन किया गया। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्लास्टिक कचरा का निपटारा प्रमुख चुनौती है। इस दौरान विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों पर गौर किया गया।
अधिकतर पंचायत प्रधान ने सुझाव दिया कि आनी सहित उपमंडल के सभी व्यापारिक केंद्रों, बाजारों में प्लास्टिक को प्रमुख रूप से एकत्रित किया जाए और इसके लिए मुहिम चलाई जाए। बीडीओ ने इस दौरान व्यापार मंडल के लोगों के साथ मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।
बैठक में पंचायत समिति अध्यक्षा विजय कंवर ने भी आम लोगों से प्लास्टिक कचरा एकत्रिकरण के लिए सहयोग की अपील की। पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सैम ने भी अपना पक्ष रखा।
बीती बैठक के बारे में चर्चा किए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक में विचार किया गया। प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने के लिए सरकार के दिशा निर्देशों पर विस्तार से बैठक में जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.