डी० पी० रावत।
निरमण्ड,23 मई।
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के विकास खण्ड निरमण्ड में तिरंगा यात्रा व मिशन सिन्दूर यात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी मण्डल निरमण्ड द्वारा किया गया। जिसमें लगभग 400 के करीब लोगों ने भाग लिया। इस यात्रा में पूर्व सैनिको सहित स्कूली बच्चों ने भाग लिया। यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडलाध्यक्ष निरमण्ड नरोत्तम ठाकुर ने की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकिन्द्र कुमार रहे। कार्यक्रम में 'भारतमाता की जय व पाकिस्तान मुरादाबाद' के नारों के साथ यात्रा ब्लॉक कैंची से लेकर मुख्य बस अड्डा निरमण्ड तक निकाली गयी। देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत पूर्व सैनिक एल आर ठाकुर ने अपना अविभाषण शुरू किया।
विधायक लोकिन्द्र कुमार ने आतंकवाद द्वारा देश पर हुए हमले पर विस्तृत चर्चा की, उसके बाद केंद्रीय सरकार के मिशन सिंदूर की खूब सराहना की। उन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादी नीति की खूब निन्दा की। भाजपा मण्डल की ओर से निरमण्ड मण्डल के दोनों महामंत्री जीवन चौहान व विदेश निगम के अलावा जिला परिषद सदस्य देविंद्र नेगी, दिलसुख ठाकुर, लीला चन्द, गुर दास जोशी, राजेश कायथ, अशोक ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, जीतू, धर्म पाल, पिंकी, योमा ठाकुर, शशि कटोच, मोनू, परस राम, मान दास, जमुना ठाकुर, रमेश , सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here




No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.