विद्यासागर के अंचल अधिकारी चोनाराम हेम्ब्रम ने कहा,होगी कार्रवाई - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, June 22, 2025

    विद्यासागर के अंचल अधिकारी चोनाराम हेम्ब्रम ने कहा,होगी कार्रवाई


    " विद्यासागर के अंचल अधिकारी चोनाराम हेम्ब्रम ने कहा,होगी कार्रवाई 

    (झारखंड से अनिल शर्मा की रिपोर्ट)

    झारखंड के जामताडा जिला अन्तर्गत विद्यासागर रेलवे स्टेशन जो पूर्व में करमाटाड के नाम से जाना जाता था,इसके बाहर मुख्य रेलवे गेट पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। करमाटाड एक प्रखंड है। जब भी कोई ट्रेन आती या जाती है स्टेशन के बाहर ऑटो तथा अन्य कई निजी वाहनों की भीड़ से यहाँ हमेशा जाम की स्थिति बन जाती है। इसकी वजह से हमेशा लोगों को आपस में भिड़ते हुये देखा गया है। बरसात के दिनों में मुसीबत बद से बदतर हो जाती है। लोकल लोगों का कहना है कि यहाँ पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।खासकर,महिलाओं बच्चों और बुढ़े लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    वहीँ,विद्यासागर के अंचल अधिकारी चोनाराम हेम्ब्रम ने कहा,इसके पहले भी वाहन चालकों को कई दफे वार्निग दी जा चुकी है।अब सीधे कार्रवाई की जाएगी।



    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.