निरमण्ड :22 जून
भाजपा मण्डल निरमण्ड में रविवार को एक दिवसीय संगठनात्मक परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मण्डलाध्यक्ष नरोत्तम ठाकुर ने की, जबकि कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संसदीय संगठन मंत्री सुरेश शर्मा ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया और उन्हें बूथ से लेकर मण्डल स्तर तक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक अमर ठाकुर ने संगठन के इतिहास और समर्पण की मिसालें रखीं। उन्होंने अपने ऊर्जावान संबोधन से युवाओं में नई चेतना का संचार किया।
मुख्य अतिथि अमित सूद ने अपने चुटीले अंदाज में संबोधन देते हुए प्रदेश सरकार की कथित गारंटी योजनाओं पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री के क्षेत्रीय दौरे को ‘पिकनिक दौरा’ करार देते हुए कहा कि यह सरकार झूठे वादों पर टिकी है और अब जनता को भी इसकी सच्चाई समझ आ गई है।
लोकिन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को किया अभिवादन
आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकिन्द्र कुमार ने समापन भाषण में सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और उसके परिश्रम से ही संगठन मजबूत बनता है।
बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री जीवन चौहान, विदेश निगम सदस्य व जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी, पंचायत समिति अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, पूर्व मंडलाध्यक्ष एल. आर. ठाकुर, पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलसुख ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दलाश विक्की वर्मा, मंडलाध्यक्ष वेद ठाकुर, महामंत्री सुरेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, पूर्व महामंत्री योगेश वर्मा, लीला चंद, बृज लाल ठाकुर, जगदीश नेगी, बिंद राम वर्मा, चूड़ा राम, गुरदास जोशी, इंद्र पाल, राजेश कायथ, अशोक ठाकुर, कबीर ठाकुर, मोनू, अतुल ठाकुर, सत्यप्रकाश, धर्मपाल, ओम प्रकाश, कमला वर्मा, निशा, चंद्रकांता नेगी, गोपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.