Sunday, June 22, 2025
बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल को मिली महत्वपूर्ण सफलता।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत/बिहार : बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल को अपने विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्य के शराब माफियाओं द्वारा बिहार राज्य में अवैध रूप से विदेशी शराब (IMFL) का परिवहन किया जा रहा है।
बिहार मद्यनिषेध इकाई के विशेष अभियान दल द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर गजराजगंज थाना, जिला आरा (भोजपुर) के सहयोग से दिनांक 21/06/2025 को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक चार-चक्का पिकअप वाहन से अवैध रूप से लाई जा रही लगभग 828 लीटर विदेशी शराब (IMFL) को बरामद एवं जप्त किया गया है।
इस कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार भी किया गया है। इस संबंध में गजराजगंज थाना, जिला आरा में प्राथमिकी दर्ज कर जिला पुलिस द्वारा अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है।
Tags
# बिहार दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
बिहार दर्पण
Tags
बिहार दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment