अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* होटल की आड़ में चल रहे कैसीनो के खेल से उठा पर्दा।
* छापेमारी के बाद हुए भांडाफोड़ से अवैध कार्यों में लिप्त तत्वों में हडकंप।
* होटल राजमहल की खुली पोल, पौने तीन लाख के करीब नगदी भी हुई बरामद।
* दबिश के दौरान टीम ने 24 पुरुष और 08 महिलाओं को लिया हिरासत में।
* ग्राहकों को लुभाने की महिलाओं पर थी जिम्मेदारी, पत्ते बांटने के साथ सर्व करती थी ड्रिंक।
* पकड़े गए लोगों में 25 साल के युवा से लेकर 62 साल का बुजुर्ग भी है शामिल।
* होटल राजमहल में हरिद्वार पुलिस ने लगाया ताला, किया गया सीज।
अवैध कार्यों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल हरिद्वार पुलिस द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने थाना भगवानपुर पुलिस के सहयोग से रामपुर चुंगी स्थित होटल राजमहल में चल रहे बड़े खेल का भंडाफोड़ करते हुए होटल के अंदर से आठ महिलाएं और 24 पुरुष हिरासत में लिए। मौके से फरार होटल स्वामी सहित अन्य जिनमें एक कथित पूर्व पार्षद भी शामिल है कि तलाश की जा रही है।
कसीनो की सूचना पर औचक तौर पर होटल पहुंची पुलिस टीम को देख मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से कैसिनो कॉइन, ताश गड़ियां, एंट्री कार्ड व दो लाख 74 हजार के करीब नगदी सहित अन्य समान बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में सामने आया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए होटल पर विशेष तौर पर महिलाओं को रखा गया था जिनका काम शॉर्ट ड्रेसेज पहनकर ग्राहकों को ड्रिंक्स सर्व करना और ताश के पत्ते बांटना था। पकड़े गए आरोपियों में 25 वर्ष के युवा से लेकर 62 वर्ष का बुजुर्ग भी शामिल है।
बरामदगी-
1- कसीनो कॉइन :- 1895
2- ताश की गड्डी :- 10
3- नगदी 274600/-
4- एंट्री कार्ड :- 21
5- शराब खाली व आधी भरी हुई बोतल :- 05
6- बियर के केन खाली व भरी हुई :- 06
7- कांच के गिलास :- 16
8- मोबाइल फोन :- 32
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.