एलडीआर कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया ज़ोर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, June 13, 2025

    एलडीआर कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक मजबूती पर दिया ज़ोर



    **ऑनलाइन बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय, सभी HODs को रिमाइंडर लेटर भेजे जाने की जानकारी**

    डी० पी० रावत, ऑनलाइन डैस्क।

    **शिमला, 13 जून 2025**

    एलडीआर कर्मचारी संगठन की राज्य कार्यकारिणी की एक अहम बैठक शुक्रवार देर रात 9 बजे गूगल मीट के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने की, जबकि संचालन राज्य प्रेस महासचिव श्री शशि शर्मा द्वारा किया गया। बैठक में संगठन के क्रियाकलापों को गति देने और मजबूती प्रदान करने पर विशेष चर्चा की गई।


    बैठक में सबसे पहले यह जानकारी दी गई कि सभी विभागाध्यक्षों (HODs) को संगठन की ओर से रिमाइंडर लेटर भेजे जा चुके हैं। साथ ही सभी कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे इन प्रपत्रों को व्यक्तिगत रूप से अपने संबंधित HODs तक पहुंचाएं ताकि संगठन की बात सभी उच्च अधिकारियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे।


    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कर्मचारियों को जोड़ने का अभियान और तेज किया जाएगा। सभी सदस्यों से अपील की गई कि वे अपने संपर्क में आने वाले अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़ें।


    एक अन्य अहम निर्णय में यह तय किया गया कि संगठन की ओर से आगामी माह तक माननीय मुख्यमंत्री या उनके निजी सचिव से शिष्टाचार भेंट की जाएगी, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को सीधे उच्च स्तर पर रखा जा सके।


    वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने कहा कि संगठन को सशक्त और संगठित बनाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी कार्यकारिणी सदस्य सक्रिय भागीदारी निभाएं और प्रत्येक बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल हों। उन्होंने यह भी कहा कि संगठित प्रयासों से ही कर्मचारी हितों की रक्षा संभव है।



    बैठक में अन्य कई संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। संगठन ने सभी सदस्यों से अपेक्षा की है कि वे इन निर्णयों को गंभीरता से लें और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करें।





    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.