Monday, June 23, 2025
अखिल भारतीय समता सैनिक दल इकाई पंजाब द्वारा पुस्तकें दान करके किया सहयोग।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर :
* भारत समाज निर्माण संघ रजि. शाखा पंजाब का उद्घाटन ग्राम फूल (लोहियां) में डॉ. बी.आर.अम्बेडकर पुस्तकालय और अखिल भारतीय समता सैनिक दल इकाई पंजाब द्वारा पुस्तकें दान करके सहयोग किया।
दिनांक 22-06-2025 को भारत समाज निर्माण संघ रजि. शाखा पंजाब का उद्घाटन करण सिंह और जगजीवन राम द्वारा ग्राम फूल (लोहियां) में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पुस्तकालय और अखिल भारतीय समता सैनिक दल इकाई पंजाब ने पुस्तकें दान करके सहयोग किया।
इसमें विशेष रूप से बोध महासभा और अखिल भारतीय समता सैनिक दल इकाई पंजाब भी पहुंची।
जिसमें एडवोकेट कुलदीप भट्टी और भारत निर्माण संघ के माध्यम से इंजी. जीत सिंह (अध्यक्ष) भारत समाज निर्माण संघ शाखा पंजाब, रणजीत सिंह , जसपाल सिंह , करमजीत मट्टू तथा बठिंडा तथा अन्य क्षेत्रों से लोग विशेष रूप से बाबा साहेब के मिशन का प्रचार करने आये।
इसमें भारत समाज निर्माण संघ शाखा पंजाब द्वारा गांव फूल (लोहियां) में भगवान वाल्मीक मंदिर में डॉ बी आर अंबेडकर लाइब्रेरी का निर्माण किया गया, जिसमें एक अलमारी और बहुत सी पुस्तकें भारत समाज निर्माण संघ द्वारा गांव फूल को भेंट की गई।
जिसमें विशेष रूप से अखिल भारतीय समता सैनिक दल शाखा पंजाब द्वारा भी दल की स्मारिका और बहुत सी पुस्तकें सहयोग स्वरूप भेंट की गई।
जिसके लिए गांव फूल की पंचायत और गांव के लोगों ने सभी सहयोगी संस्थाओं और आए हुए लोगों का धन्यवाद किया और गांव फूल के बलविंदर कुमार ने भी आए हुए सभी साथियों का धन्यवाद किया।
मंच संचालन रणजीत सिंह ने बखूबी निभाया और जसपाल सिंह ने गांव और आए हुए गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। डॉ बी आर अंबेडकर के विचार अजीत सिंह द्वारा दिए गए, तथा एडवोकेट कुलदीप भट्टी , बोध महासभा के अध्यक्ष, आर. सी. मीना (क्षेत्रीय सचिवालय) अखिल भारतीय एससी एसटी कर्मचारी संघ, सुरेश बोध, सुखविंदर सिंह, जोगा सिंह व अन्य साथियों ने बाबासाहेब अंबेडकर के विचारों पर अपने विचार सभी के साथ साझा किए।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment