Friday, June 20, 2025
हरिद्वार पुलिस के बेड़े में, शामिल हुई 01 बुलेरो और 12 बाइक्स।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
* हरिद्वार पुलिस को मिला फिनोलेक्स केबल्स कंपनी का सहयोग।
* कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे ये वाहन।
दिनांक 19.06.2025 को पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार पुलिस को झबरेड़ा स्थित फिनोलेक्स केबल्स कंपनी द्वारा सहयोग स्वरूप 12 मोटरसाइकिलें एवं 01 बुलेरो वाहन प्रदान किए गए, जिनका प्रयोग जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने में किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल सहित एसपी ट्रैफिक /क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ ट्रैफिक संजय चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फिनोलेक्स कंपनी की ओर से प्लांट हेड प्रवीन अहीरे, एचआर हेड विनीत कुमार एवं प्रशासनिक प्रबंधक संजय बर्थवाल उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment