देश संविधान से चलेगा ना कि आरएसएस के विधान से- प्रमोद तिवारी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, June 3, 2025

    देश संविधान से चलेगा ना कि आरएसएस के विधान से- प्रमोद तिवारी


    भाजपा राज में संविधान खतरे में- हरिकेश त्रिपाठी

     विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के मान्धाता विकास खंड के सनराइज मैरिज हाल में रविवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशान्त सिंह प्रिंशू के संयोजकत्व में "विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली" का आयोजन किया गया l 

    "संविधान बचाओ रैली" की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी व मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर/प्रभारी प्रतापगढ़ हरिकेश त्रिपाठी जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर/ प्रभारी प्रतापगढ़ प्रमोद मिश्रा जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नि वर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी व कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव संजय पाण्डेय ने किया l पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया l 

    कार्यक्रम के उपरांत विश्वनाथगंज विधानसभा बसपा के पूर्व कोऑर्डिनेटर श्री हरिश्चंद्र सरोज ने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की वही कई और साथी जैसे करुण शुक्ला, मो.मस्तान, मो.उमर ने भी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की l

    राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता माननीय सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने फोन द्वारा "संविधान बचाओ रैली" को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान की सुरक्षा करना हम सब की पहली जिम्मेदारी है क्योंकि भाजपा देश में लगातार संविधान को कुचल रही है, उन्होंने आगे कहा कि देश संविधान से चलेगा न कि आरएसएस के विधान से l 



    कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी व प्रमोद मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे ईडी,सीबीआई,आईटी का दुरुपयोग कर रही है l तभी संविधान बचाने के लिए देश की एकमात्र पार्टी कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी जी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ रहे है l 


    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में कानून का राज खतरे में है आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी,देश को विकसित किया किंतु केंद्र की मोदी सरकार अपनी उपलब्धियां बताने की जगह कांग्रेस को समाप्त करने की बात करती है l 

    पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत सिंह प्रिंशु ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है, जिसको कभी खत्म नहीं किया जा सकता l 

    जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने 4000 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करके देश के शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित, मजदूर, महिलाओ व अल्पसंख्यकों से मिलकर उनकी समस्याओं को चिन्हित कर सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ रहे है, आज देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है l

     

    अन्त में मांधाता के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सभी आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया l

    इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रोहित कुमार शुक्ल,नगर अध्यक्ष इरफान अली, पीसीसी सदस्य डॉ.प्रशान्त देव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला, सेवादल जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, इंद्रानंद तिवारी, लल्लन सिंह, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव लकी पांडेय, डॉ.अजय सिंह, मुनीर भाई, राम रतन तिवारी, अभय तिवारी,सरोज कश्यप, वेद प्रकाश तिवारी, अशोक मिश्रा, सुरेश कुमार सरोज,शुभम मिश्रा, राजेंद्र वर्मा, अंजली उपाध्याय, राहुल मिश्र, लल्लन सिंह, उत्सव भूषण पाल, सुरेश मिश्रा, करुण पाण्डेय, उमेश तिवारी,रियाज सुलतान ,राधे श्याम दूबे, इश्तियाक अहमद ,नूर आलम, मो.दिलशाद, विनय मिश्रा,अश्वनी उपाध्याय, अंजली उपाध्याय,लव त्रिपाठी,चरण सिंह यादव ,मो असलम, शिवांशु भट्ट, विश्वाश सिंह, योगेंद्र मिश्र, अबू शमा, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।


                                                                                             


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.