Thursday, October 27, 2022
Home
हिमाचल दर्पण
चुनाव आयोग द्वारा की गई छंटनी में आनी में दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द और छ: उम्मीद्वारों के नामांकन सही।
चुनाव आयोग द्वारा की गई छंटनी में आनी में दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द और छ: उम्मीद्वारों के नामांकन सही।
रीना ठाकुर,ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
आनी, 27 अक्तूबर।
आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए विधानसभा चुनावों के चलते चुनाव आयोग की ओर से वीरवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। इस दौरान 6 उम्मीद्वारों के नामांकन सही पाए गए। 2 दलों के कवरिंग केंडिटेड के नामांकन रद्द हुए हैं। छंटनी के बाद माकपा से देवकी नंद, कांग्रेस से बंसी लाल, बीजेपी से लोकेन्द्र कुमार, आम आदमी पार्टी से इन्द्र पाल चुनाव मैदान में है। इसी तरह किशोरी लाल और परस राम का नामांकन आजाद उम्मीद्वार के तौर पर स्वीकृत किया गया है।
आरओ/एसडीएम आनी नरेश कुमार वर्मा का कहना है कि वीरवार को नामांकन की छंटनी की गई है। इसके तहत 6 नामांकन को स्वीकृत किया गया है। उनका कहना है कि 29 अक्तूबर को 3 बजे तक उम्मीद्वार नाम वापिस ले सकते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं, राजनैतिक दलों के उम्मीद्वारों और समर्थकों से अपील की है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक सम्पन्न करने के लिए सहयोग करें। उन्होंने मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील भी की है।
Tags
# हिमाचल दर्पण
About Sonu Thakur, District reporter
हिमाचल दर्पण
Tags
हिमाचल दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment