रीना ठाकुर,ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
27अक्तुबर।
प्रदेश में आजकल भाजपा विधायक प्रत्याशी प्रधान मंत्री व मुख्य मंत्री द्वारा किए गए कार्यों को बताकर जनता से वोट मांग रहे हैं। पंकज परमार, अध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू ने आज मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा विधायक उम्मीदवारों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास अपने द्वारा किए गए कार्य जनता को बताने के लिए नहीं हैं। इस अवसर उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि चुनाव जीतने के बाद विधायक आम आदमी के पहुंच से परे होता है। उनसे मिलने के लिए उन्हें चमचों और बिचौलियों अथार्थ छुट भैया नेताओं के चक्कर काटने पड़ते हैं। उन्होंने सांकेतिक दावा किया है कि आनी विधान सभा चुनाव क्षेत्र से यदि उनका समर्थित प्रत्याशी परस राम जीत दर्ज करता है,तो उनकी तर्ज़ पर जन सुविधा के लिए आनी में विधायक का निज़ी कार्यालय खोला जाएगा। जहां आम जनता उनसे अपनी किसी भी समस्या को लेकर उनसे कभी भी बे रोकटोक मिल सकते हैं।इस प्रस्तावित कार्यालय में वे स्वयं या उनका प्रतिनिधि जन समस्याओं का निवारण करेगा। इस दौरान उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आनी विधान सभा चुनाव क्षेत्र के मत दाताओं से अपील की है कि उनके समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जिताएं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.