Tuesday, October 25, 2022
Home
निरमण्ड दर्पण
आनी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार लोकेन्द्र कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओ ने निरमण्ड में किया गर्म जोशी से स्वागत।
आनी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार लोकेन्द्र कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओ ने निरमण्ड में किया गर्म जोशी से स्वागत।
भारतीय जनता पार्टी के आनी विधानसभा से विधायक पद के उम्मीदवार लोकेन्द्र कुमार ने मंगलवार को निरमण्ड में आयोजित एक विशेष बैठक में भाग लिया।
उनके पहली बार निरमण्ड आगमन पर बैठक के लिए पहुंचे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत व अभिनंदन किया।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय निरमण्ड में एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू एवं लाहौल व आनी मण्डल के अध्यक्ष अमर ठाकुर भी इस विशेष बैठक में उपस्थित रहे।
सोमवार को ही यहां पार्टी ने अपने ऑफिस का शुभारंभ किया था । इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जलूस ऐसा उमड़ा कि पार्टी कार्यालय का हॉल बैठने के लिए छोटा पड़ गया।जिसके चलते साथ वाली बिल्डिंग के छत पर बैठक का कार्यक्रम करना पड़ा।इस जन सैलाब ने स्पष्ट कर दिया के इस बार फिर से आनी विधनसभा से भाजपा की जीत निश्चित है।कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश देखकर ऐसा लगा कि भाजपा इस सीट पर जीत हासिल करके पुनः हिमाचल में सरकार बनाने में सफल होंगी।
भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि वह हमेशा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है।आगामी विधानसभा चुनावों के बारे में विस्तृत चर्चा पर कार्यकर्ताओं में जोश दिखा।
इस बैठक में भाजपा आनी मण्डल के महामंत्री योगेश भार्गव, महामंत्री योगेश वर्मा,समस्त पदाधिकारी, मण्डल से प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के सदस्य,सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ त्रिदेव, मण्डल, पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पंचायत प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी, जिला परिषद , नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षद, पार्टी के सभी कार्यकर्ता वरिष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता आईटी व सोशल मीडिया पदाधिकारी व मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment