Wednesday, October 19, 2022
रोहड़ू से प्रकाश और रामपुर विधानसभा से देशराज होंगे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी।
बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश, जिला शिमला अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सैनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि रोहड़ू विधानसभा से प्रकाश और रामपुर विधानसभा से देश राज जी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।दोनों कार्यकर्ता बहुत लम्बे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए है और बहुजन समाज पार्टी कि नीतियों पर विश्वास रखते हुए काम कार रहें है। प्रकाश रोहड़ू विधानसभा से पार्टी के प्रधान पद और देश राज जी रामपुर विधानसभा मे प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहें थे।
इन दोनों प्रत्याशियों की उम्मीदवारी से रामपुर, रोहड़ू और विधानसभा के पदाधिकारियों के सहयोग से बहुजन समाज पार्टी रामपुर और रोहड़ू विधानसभा मे अपनी जीत सुनिश्चित करेंगी। बहुजन समाज पार्टी जिला शिमला ईकाई रामपुर और रोहड़ू विधानसभा की जनता से सहयोग और वोट की अपील करती है।
हिमाचल मे आदर्श आचार संहिता लगते ही पार्टी ने अपने जनसम्पर्क अभियान को और भी तेज़ कर लिया है और पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ने को तैयार है।
Tags
# शिमला दर्पण
About Sonu Thakur, District reporter
शिमला दर्पण
Tags
शिमला दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment