रोजगार उप कार्यालय आनी में 10 अक्तूबर 2022 यानि सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती की जानी है। एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर के लिए ये भर्ती प्रक्रिया पूरी की जानी है। कुल 102 पदों के लिए भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में कार्यालय की ओर से सूचना जारी की गई है।
इच्छुक अभ्यर्ती जो इस भर्ती में भाग लेना चाहता है सोमवार सुबह 10 बजे तक रोजगार उप-कार्यालय आनी पहुंचे।इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी ही पात्र होंगे।
इन पदों के लिए अभ्यर्थी दसवीं पास या इससे ऊपर होना चाहिए।आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 55 किलो वजन के साथ कम से कम 168 सेंटीमीटर ऊंचाई को योग्यता शर्तों में शामिल किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में तैनाती के साथ चयनित उम्मीदवारों को 13 से लेकर 16 हजार तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा ईएसआई, ईपीएफ, ग्रेच्युटी और पेंशन का प्रावधान भी होगा। भर्ती के दिन अभ्यर्थी को सभी मूल दस्तावेजों के साथ -साथ दस्तावेजों की छायाप्रति भी लानी होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 या उप रोजगार कार्यालय आनी 98057-75977 पर संपर्क किया जा सकता है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.