उपमण्डल मुख्यालय आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय लवी मेला सिराज उत्सव की तैयारियों को लेकर मेला कमेटी की एक बैठक मंगलवार को मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता में आनी में आयोजित की गई। बैठक में देवताओं के कारदार सहित मेला कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक में लवी मेला के बेहतर आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई । मेले में क्षेत्र के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव, पनेऊई नाग तथा कुलक्षेत्र महादेव शिरकत करेंगे ।
हर वर्ष की भांति इस साल भी लवी मेला 2 से 4 नवंबर तक खूब धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए नाटी, पार्टी प्रतियोगिता के अलावा अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, जबकि मेले के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें हिमाचल सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने बताया कि मेले के दौरान रात्रि कार्यक्रमों के साथ -साथ दिन को भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर अगली महत्वपूर्ण बैठक प्रशासन के साथ जल्द आयोजित की जाएगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.