Thursday, October 13, 2022
बहुजन समाज पार्टी प्रदेश की सभी 68 सीटों पर लडेगी चुनाव- एडवोकेट सुरेश सैनी।
बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश ने इस बार लगातार लोगों के बीच जाकर जनसम्पर्क अभियान जारी रखा हैं। इसी कड़ी के तहत बहुजन समाज पार्टी जिला शिमला ईकाई लगातार अपने ज़िले में लोगों से मिल रही हैं।
गत दिनों पार्टी को रामपुर विधानसभा के 15/20 सरपारा, निरसु, नोगली, 12/20, ननखड़ी के गडासु, खमाड़ी, शोली, पूनड़, खड़ाहड़, जाहू-डीम, और गाहन में भरपूर समर्थन मिला और दर्जनों लोग इस विधानसभा से बहुजन समाज से जुड़ रहें है।
इस दौरान पार्टी को काडर देकर मजबूती देने का काम किया जा रहा है!
शिमला में भी कसुम्पटी, शिमला (ग्रामीण) और शिमला (शहरी) के लोगों ने भी पार्टी को भारी संख्या मे समर्थन दिया है।
शिमला ज़िले की सभी 8 विधानसभा में पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।बसपा के जिलाध्यक्ष शिमला एडवोकेट सुरेश सैनी ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी से जुड़ने को कहा।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment