निरमण्ड खण्ड के तहत पाली से प्रन्तला सड़क का विधायक किशोरी लाल सागर ने किया विधिवत लोकार्पण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, October 14, 2022

    निरमण्ड खण्ड के तहत पाली से प्रन्तला सड़क का विधायक किशोरी लाल सागर ने किया विधिवत लोकार्पण।

    कुल्लू जिला के तहसील निरमण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ी के पाली से प्रन्तला सड़क का शुक्रवार को आनी विधानसभा के विधायक किशोरी लाल सागर ने विधिवत लोकार्पण किया।


    इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर का स्थानीय लोगों द्वारा फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने 
    HRTC की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
     यह सड़क मुख्य सड़क से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी में है। इस सड़क के निर्माण से लोगों को गांव में आने जाने में काफी सहुलियत होगी। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर, विभिन्न विभागों के कर्मचारी,  भाजपा के ग्राम केंद्र शक्ति अध्यक्ष श्याम गौतम, भोला दत्त गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक गुरदास जोशी,सुरेश चंद एवं अन्य भाजपा के पदाधिकारी एवं प्रतिष्ठित लोग, स्थानीय महिला मंडल व आम जनता मौजूद रही।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.