Thursday, October 27, 2022
Home
शिमला दर्पण।
अभाविप हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता घर -घर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए कर रहे जागरूक।
अभाविप हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता घर -घर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए कर रहे जागरूक।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि अभाविप हिमाचल प्रांत के कार्यकर्त्ता प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को मद्देनज़र रखते हुए पूरे प्रदेश भर में युवा मतदाता जागरण अभियान के तहत हिमाचल फस्ट वोटिंग मस्ट के मंत्र के साथ पूरे प्रदेश भर के गांव- गांव व घर- घर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए विद्यार्थी परिषद ने प्रत्येक पंचायत में एंबेसडर बनाए हैं।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के साथ- साथ समाज के प्रति अपने उतरदायित्वों को भी भली भांति समझता है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों का संगठन है। हम चुनाव में प्रत्यक्ष नहीं अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता सार्वजनिक स्थानों, महाविद्यालयों, ग्रामीण चौपालों, रेल तथा मेट्रो स्टेशनों पर पैम्फ़्लेट वितरण, अनुनय-विनय द्वारा प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेगी। युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेषतः रचनात्मक कार्यक्रम जैसे फ्लैश-मॉब, नुक्कड़-नाटक, मीडिया तथा सोशल मीडिया, प्रभात फेरी, रैलियां, संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएगी। युवाओं और आम मतदाताओं से आग्रह किया जाएगा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान कर योग्य प्रत्याशी का चयन करें व अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता मतदाता जनजागरण अभियान के तहत अनिवार्य मतदान करने और नोटा का उपयोग करने के बजाए राष्ट्रहित में अपने पसंद के व्यक्ति का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । यही वजह है कि विद्यार्थी परिषद प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने के बजाए लोकजागरण अभियान के तहत जगह-जगह घूमकर लोगों को अनिवार्य मतदान करने और नोटा में वोट बर्बाद न करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि वे राष्ट्रहित में योग्य व्यक्ति,योग्य नेता का चयन कर सकें जो राष्ट्र को ऊंचाई पर ले जाकर देश का नाम रोशन करने में सहभागिता निभा सके।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment