इन सभी सड़कों का विधिवत लोकार्पण आनी के लोकप्रिय विधायक किशोरीलाल सागर ने किया। इन सभी सड़कों के लिए लोगों ने काफी समय से इंतजार किया था। इसके अलावा विधायक किशोरी लाल सागर ने महिला मण्डल पाली, महिला मण्डल प्रांतला, सेल्फ हेल्फ ग्रुप से भी मुलाकात की।
विधायक किशोरी लाल ने बताया कि इन सभी मार्गो का भूमिपूजन उनके कार्यकाल में शुरू हुआ था और उनके ही कार्यकाल में लोकार्पण भी किया गया । उन्होंने लगभग पांच सौ साठ महिला मण्डलों के उत्थान के लिए अपने कार्यकाल में लगभग 20 -- 20 हजार की राशि भी दी है। बहुत जल्द ही इन सड़कों पर बस सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला परिषद सदस्य देवेंद्र नेगी , बीडीसी अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, उपाध्यक्ष बिंद राम वर्मा , प्रधान ग्राम पंचायत बाड़ी लीलावती , उप प्रधान मेला राम , प्रधान संघ निरमण्ड के प्रधान कैलाश ब्राम्टा , प्रधान ग्राम पंचायत ब्रो शशि कटोच , प्रधान ग्राम पंचायत खरगा नेसू राम विमल , उप प्रधान पोशना छाया राम , भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा , भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य भोला दत्त गुप्ता , ग्राम केंद्र ब्रो अध्यक्ष श्याम गौतम , सोशल मीडिया संयोजक भाजपा आनी मण्डल गुरदास जोशी व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता सुरेश चंद , गाजरू राम , ठाकुर दास , रमेश चौहान, प्रताप ठाकुर , किशोरी लाल , राम लाल , शेर सिंह , कीमत राम , मदन गोस्वामी एवं अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.