भारतीय जनता पार्टी आनी मण्डल के कार्यालय में एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू एवं लाहौल स्पीति व मण्डल के ऊर्जावान अध्यक्ष अमर ठाकुर जी की अध्यक्षता में आनी मण्डल की एक विशाल बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी आनी विधानसभा के लोकप्रिय उम्मीदवार लोकेन्द्र कुमार के नामांकन भरने बारे विस्तृत चर्चा की गई व सुनिश्चित किया गया कि कल 21 अक्तूबर 2022 शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय उम्मीदवार श्री लोकेन्द्र कुमार जी अपना नामांकन भरेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री श्री जोगेन्द्र शुक्ला जी के साथ जम्मू कश्मीर से आए हमारे प्रवासी प्रभारी श्री नरसिंह दयाल जी वआनी विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार श्री लोकेन्द्र कुमार जी, महामंत्री श्री योगेश वर्मा जी,श्री योगेश भार्गव जी,जिला परिषद सदस्य श्री जीवन ठाकुर जी,युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वेद ठाकुर जी,जिला उपाध्यक्ष श्री दूनी चन्द ठाकुर जी, बीडीसी चेयरमैन निरमंड श्री दलीप ठाकुर जी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मोहन भारती जी,कोषाध्यक्ष श्री हिम्मत ठाकुर जी,मंडल उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र ठाकुर जी,जीवन चौहान जी व महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति शशि मल्होत्रा जी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्रीमति शशि ठाकुर जी,पूर्व महामंत्री श्री अशोक रावत जी,शेर सिंह चौहान जी व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री गंगा राम चंदेल जी,उमेश वर्मा जी, ख्याले राम शर्मा जी, ताबे राम ठाकुर जी व भारतीय जनता पार्टी के कई कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.