Wednesday, October 12, 2022
Home
शिमला दर्पण।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में ABVP द्वारा शुरू की गई गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा की बैठक आयोजित ।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में ABVP द्वारा शुरू की गई गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा की बैठक आयोजित ।
संजौली महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुरू की गई गतिविधि स्टूडेंट फॉर सेवा की बैठक की गई। इस बैठक में इकाई अध्यक्ष अंकुश वर्मा व इकाई सह सचिव मुकेश वर्मा उपस्थित रहे। इस बैठक में स्टूडेंट फॉर सेवा ने ब्लड डोनर्स डायरेक्टरी करके एक अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान पूरे देश में प्रदेश भर में चलाया जा रहा है।
इस अभियान के माध्यम से ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से प्रत्येक स्टूडेंट , अध्यापक व समाज के हर वर्ग के बीच में जाकर लोगों से उनके ब्लड ग्रुप की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। लेकिन जिन्हें अपना ब्लड ग्रुप नहीं पता उनके लिए स्टूडेंट्स फॉर सेवा ब्लड ग्रुप सैंपल कैंप लेकर उनके ब्लड ग्रुप की जानकारी प्राप्त करेंगे ताकि आने वाले समय में अगर किसी जरूरतमंद को ब्लड की आवश्यकता पड़ती है तो हमारे पास इस ब्लड डोनर्स डायरेक्टरी के माध्यम से जरूरतमंद को रक्त प्रदान करवा सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संजौली इकाई के कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड के माध्यम से गूगल फॉर्म भरा।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment