दुराह का युवक रामपुर में 6.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, October 4, 2022

    दुराह का युवक रामपुर में 6.16 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार।


    सांकेतिक फोटो 


    रामपुर थाना के तहत नए बस अड्डे में पुलिस ने एक युवक से 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 9:30 बजे हैड कांस्टेबल राजेश कुमार की अगुवाई में पुलिस की टीम नए बस स्टैंड रामपुर के आसपास गश्त कर रही थी । इस दौरान एच.आर.टी.सी. वर्कशॉप रामपुर के साथ एक युवक गुजर रहा था,जो पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने दौडऩे का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस की टीम ने युवक का पीछा किया और युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से चिट्टा बरामद किया गया। युवक की पहचान करतार सिंह (30 साल) पुत्र दिखरू राम गांव दुराह, तहसील निरमण्ड  जिला कुल्लू के रुप में हुई है। 

      डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है।

    No comments:

    Post a Comment