उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार सुबह 8.16 पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। उनके निधन से परिवार व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में जन्मे मुलायम सिंह, 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षामंत्री रहे है। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता था।
22 अगस्त को उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। सांस लेने में ज्यादा दिक्कत होने पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल में मुलायम सिंह की निगरानी खुद मेदांता समूह के निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन कर रहे थे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ ही हैं। दिल्ली से उनका शव लखनऊ ले जाया जाएगा। वहां से फिर इटावा ले जाया जाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.