Tuesday, October 11, 2022
निरमण्ड खण्ड के 56 वर्षीय व्यक्ति ने खेत में फंदा लगाकर समाप्त की अपनी इहलीला।
जिला कुल्लू के निरमण्ड उपमण्डल के तहत एक व्यक्ति ने खेत में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को साैंप दिया। मृतक की पहचान 56 वर्षीय जबर सिंह निवासी शाह दोघरी के रूप में हुई है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। व्यक्ति ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इन कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत कुशवा के शाह दोघरी में एक व्यक्ति ने खेत में फंदा लगा लिया। लोगों ने जब व्यक्ति को फंदे पर लटका हुआ देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया।
Tags
# निरमण्ड दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण।
Tags
निरमण्ड दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment