बहुजन समाज पार्टी जिला मण्डी हिमाचल प्रदेश द्वारा बल्ह विधानसभा क्षेत्र में प्रेम कुमार हवाल, पूर्व बसपा प्रत्याशी के गांव दौंहन्दी बगला में जिला स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बसपा संस्थापक कांशीराम के 16वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर धर्म सिंह भाटिया प्रदेश महासचिव ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि कांशीराम के जीवन से संघर्ष की प्रेरणा लेकर बसपा ने मिशन के माध्यम से देश में समतामूलक समाज बनाने की दिशा में काम करने, सामाजिक सम्मान, शैक्षणिक, राजनैतिक अधिकार दिलाने एवं आर्थिक मुक्ति के लिए देश में बसपा की सरकार बनाने के लिए तन मन धन से पार्टी में काम करने का संकल्प दोहराया गया।
बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश के पहले प्रदेश अध्यक्ष नरपत राम चौहान ने भी 85 वर्ष की उम्र में इस कार्यक्रम में पहुंच कर कांशीराम को याद किया और भाव विभोर होकर उनके साथ बिताए पलों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से कांशी राम का बहुत लगाव रहा है। हिमाचल प्रदेश में बसपा की सरकार देखना उनका सपना है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं में जोश देखकर लग रहा है कि उनका यह सपना जल्दी पूरा होगा।
प्रजापति हरिचंद गोयल प्रभारी बसपा जिला मण्डी ने कहा कि ओबीसी समाज बड़े पैमाने पर सर्व समाज के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए कदमताल बढ़ा रहा है बसपा ही ओबीसी वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण को पूरा कर सकती है। पिछले 75 सालो से बीजेपी और कांग्रेस समाज को ठगने का काम कर रहे है।
सदानंद साठे अध्यक्ष बल्ह विधानसभा क्षेत्र ने जिला मण्डी के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों के बसपा कार्यकर्ताओ और आम जनता का कांशीराम को समर्पित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम ज्ञान चंद महासचिव बसपा जिला मण्डी, हरदेव सिंह महासचिव जिला मण्डी, सरदार तारा सिंह प्रभारी मण्डी सदर विधानसभा क्षेत्र, चेत राम अध्यक्ष मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र, नारायण सिंह प्रभारी सुन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र, अच्छरू राम महासचिव बल्ह विधानसभा क्षेत्र और अन्य कार्यकर्ताओ के सहयोग से आयोजित किया गया।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.