सीपीआई(एम) ने कसुम्पटी में फूंका चुनावी बिगुल, डॉ. कुलदीप सिंह तंवर के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, October 15, 2022

    सीपीआई(एम) ने कसुम्पटी में फूंका चुनावी बिगुल, डॉ. कुलदीप सिंह तंवर के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित।

    सीपीआई(एम), लोकल कमेटी, कसुम्पटी इकाई ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी उम्मीदवार डॉ. कुलदीप सिंह तंवर के समर्थन में कार्यक्रम के साथ औपचारिक तौर पर अपना चुनावी अभियान शुरू किया। 
    कार्यक्रम में कसुम्पटी की 36 ग्राम पंचायतों और मर्ज्ड एरिया के 14 वार्डों से लोगों ने भाग लिया। 
    पार्टी के प्रत्याशी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां के नौजवानों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा की अनदेखी के कारण यह क्षेत्र 75 वर्षों से पिछड़ेपन का शिकार होता रहा है । दोनों दलों की सरकारों और जन प्रतिनिधियों ने कभी यहां की शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और परिवहन को बेहतर बनाने के लिए काम नहीं किया।
    डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि झोटों की लड़ाई बंद हुई तो अब कसुम्पटी में कांग्रेस और भाजपा आपस में लड़ कर उसकी कमी पूरी कर रही हैं। दोनों दलों ने कसुम्पटी में विकास पर ध्यान देने के बजाय एक-दूसरे के काम को रोकने की कोशिश की।
    पूर्व जिला परिषद् सोहन ठाकुर ने कहा कि इस बार ठियोग की तरह कसुम्पटी भी बदलाव के लिए तैयार है और तीसरे विकल्प को ही चुनेगी।
    सीपीआई (एम) शिमला कमेटी के सचिव और नगर निगम शिमला के पूर्व महापौर संजय ने कहा कि इस बार राकेश सिंघा अकेले विधानसभा में नहीं जायेंगे बल्कि उनके साथ और साथी भी विधानसभा में जाएंगे। 
    डॉ. रीना सिंह ने सभी को ग्रामीण महिला दिवस की बधाई देते हुए अपील की कि जिन पशुओं के लिए महिलाएं जोखिम उठाकर घास -चारा एकत्र करती हैं उन पशुओं को बीमारी होने पर केवल कुलदीप तंवर ही थे जो उनके दुख दर्द में शामिल हुए इसलिए महिलाओं को ज़रूर उनका साथ देना चाहिए।

    पार्टी सचिव सत्यवान पुंडीर ने दावा किया कि कसुम्पटी इस बार बदलाव की दिशा में है। 
    कार्यक्रम में शिमला के पूर्व महापौर संजय चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य सोहन ठाकुर, अनीता, सीपीआई(एम) के अन्य नेता जगमोहन ठाकुर, विजेंद्र मेहरा, जगत राम, डॉ. रीना सिंह, फलामा चौहान, हिमी ठाकुर, सीमा चौहान, केशव दत्त, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.