रामपुर कॉलेज की छात्रा का सड़क के किनारे झाड़ियों से ढका मिला शव,हत्या की आशंका। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, October 17, 2022

    रामपुर कॉलेज की छात्रा का सड़क के किनारे झाड़ियों से ढका मिला शव,हत्या की आशंका।

    रामपुर के झाकड़ी थाना के तहत युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती रामपुर कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। युवती का शव कोटला-कुन्नी सड़क के किनारे बरामद किया गया है।  पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं लोगों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनीता नेगी पुत्री टिकम नेगी निवासी गांव कुन्नी रविवार को करीब दस बजे कोटला से घर जा रही थी।
    इस दौरान रास्ते में आते समय युवती अपनी मां से मोबाइल पर बात कर रही थी कि अचानक बात करते -करते कॉल कट गई। इससे युवती की मां को अहसास हुआ कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। इसके बाद उन्होंने अनीता के मोबाइल कई बार कॉल की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मां अपनी बेटी को ढूंढने के लिए कोटला की ओर निकली तो घर से कुछ दूरी पर सड़क के ऊपर युवती का शव झाड़ियों से ढका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही कुन्नी गांव समेत आसपास क्षेत्र के लोग घटना स्थल पर पहुचे और इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया गया ।

    घटना की सूचना मिलते ही ज्यूरी और झाकड़ी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर चोटों के निशान मिले है। पुलिस ने परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रामपुर और डीएसपी चंद्रशेखर कायथ भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल भेज दिया है, जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.