Wednesday, October 12, 2022
नगर पंचायत आनी में खोबड़ा पुल के साथ बनी कार पार्किंग 2 लाख 11 हजार में हुई नीलाम।
अब इस पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करने पर बाकायदा पार्किंग फीस वसूली जाएगी।
मंगलवार को नगर पंचायत आनी के सभागार में आयोजित इस नीलामी में 7 बोलीदाताओं ने भाग लिया। जिनमें से ललित कुमार शर्मा की सबसे अधिक 2 लाख 11 हजार रुपये वार्षिक बोली लगाई और यह कार पार्किंग एक साल के लिए नीलाम कर दी गई ।
नगर पंचायत अध्यक्षा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि इस एक वर्ष के भीतर यहां प्रस्तावित मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए धनराशि जारी होती है, तो उस वक्त यह नीलामी रद्द कर दी जाएगी और यहां मल्टी स्टोरी कार पार्किंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment