कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 6 नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसमे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलाह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल शामिल हैं। इन 6 नेताओं पर पार्टी के आदेशों की अवहेलना का आरोप है।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। बता दें कि उक्त नेता कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने के चलते अपने - अपने विधानसभा क्षेत्रों में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.