Wednesday, October 5, 2022
आनी के परकोट गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत ।
आनी उपमण्डल के तहत आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। मृतका की पहचान रीमा देवी ( 36 साल)पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी परकोट के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में दो अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों को आनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आनी की कमांद पंचायत के गांव परकोट में मंगलवार शाम को तीन महिलाएं खेतों में घास काटने गई थी और उनके साथ एक बच्चा भी था। शाम के लगभग 5 बजे मौसम खराब होने से अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों एक बड़े पत्थर के नीचे रुक गए। इस दौरान साथ लगते पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से तीनों महिलाएं भी इसकी चपेट में आ गईं। जिनमें से रीमा देवी की मौत हो गई। जबकि शांति देवी (40 साल)पत्नी रमेश कुमार, चांदा देवी (33 साल) पत्नी विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि चांदा देवी का दस साल का बेटा बैभव बिल्कुल ठीक बताया जा रहा है।
घायलों को आनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment