भाजपा मण्डल आनी द्वारा रविवार को निरमण्ड में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मलेन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति कल्याण के लिए तत्परता के साथ काम कर रही है। प्रदेश में अनुसूचित जाति के सम्मेलन लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति के उत्थान हेतु सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विशेष वर्ग के सशक्तिकरण हेतु उनकी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर, एपीएमसी चेयरमैन कुल्लू एवं लाहौल स्पीति व भाजपा मण्डाध्यक्ष आनी अमर ठाकुर,उपाध्यक्ष भाजपा मण्डल आनी प्रीतम सागर, स्थानीय महिला मण्डल, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.