Monday, October 17, 2022
Home
Unlabelled
ABVP ने पूरे प्रदेश में शुरू किया युवा मतदाता जागरण अभियान।
ABVP ने पूरे प्रदेश में शुरू किया युवा मतदाता जागरण अभियान।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि अभाविप हिमाचल प्रांत के कार्यकर्त्ता प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए पूरे प्रदेश भर में युवा मतदाता जागरण अभियान शुरू करने जा रही है | उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के साथ- साथ समाज के प्रति अपने उतरदायित्वों को भी भली भांति समझता है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता सार्वजनिक स्थानों, महाविद्यालयों, साप्ताहिक बाजार - हाट, ग्रामीण चौपालों, अनुनय-विनय द्वारा प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेगी। युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेषतः रचनात्मक कार्यक्रम जैसे रथ यात्रा , नुक्कड़-नाटक, मीडिया तथा सोशल मीडिया, प्रभात फेरी, रैलियां, संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएगी। युवाओं और आम मतदाताओं से आग्रह किया जाएगा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान कर योग्य प्रत्याशी का चयन करें व अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
शत प्रतिशत मतदान के लिए UIT से शुरु हुआ अभियान।
शत -प्रतिशत मतदान हेतू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश ने सोमवार को यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। जिसके अंतर्गत ऐसे 29 पंचायतों में शत प्रतिशत मतदान हेतू पंचायत के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए। जिसमें की ( पीयूष तोडसा, केशव उत्पुल,तुषार बड़ाग्राम,भावेश घास, आलोक खरी,मानसी किल्बा , आंचल जबल,अदिति सुजानपुर , रिद्धि भरमाना,श्रीषा शिमला,निशांत स्मूरकला, राकेश बालीचोकी, सौरभ सुचिन,रिधिमा खैरी,विवेक कुठियार,रिजुल भगठन, परमिंदर कनेऊ,माधव धरमपुर,अनुरंजन जीवाद,भारत सराय,दुवेश चौपाल, अनिरुद्ध जुब्बल,सूर्यांश घुमरवीह,ऋतिक नालागढ़, अक्षित ओशाली, रितवी सालाना, अनमोल नगरवाईं,रवि घरन आदि को शत प्रतिशत मतदान के लिए अपने-अपने पंचायतों के ब्रांड मिस्टर की जिम्मेदारी सौंपी।
आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता मतदाता जनजागरण अभियान के तहत अनिवार्य मतदान करने और नोटा का उपयोग करने के बजाए राष्ट्रहित में अपने पसंद के व्यक्ति का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । अभियान के तहत जगह-जगह घूमकर लोगों को अनिवार्य मतदान करने और नोटा में वोट बर्बाद न करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि वे राष्ट्रहित में योग्य व्यक्ति,योग्य नेता का चयन कर सकें जो राष्ट्र को ऊंचाई पर ले जाकर देश का नाम रोशन करने में सहभागिता निभा सके।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment