Saturday, October 15, 2022
Home
शिमला दर्पण।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एसएफआई इकाई ने छात्र हित की मांगों को लेकर की प्रैस वार्ता आयोजित।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एसएफआई इकाई ने छात्र हित की मांगों को लेकर की प्रैस वार्ता आयोजित।
विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई द्वारा छात्र मांगों को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता की गई।जिसमें एसएफआई ने कहा कि एसएफआई लगातार लंबे समय से छात्र मांगों को लेकर विश्वविद्यालय के अंदर संघर्ष कर रही है। पिछले तीन दिनों से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हॉस्टलों के अंदर छात्रों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। जिसका प्रभाव सीधा छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। लेकिन एसएफआई के द्वारा प्रशासन को ज्ञापन और फोन के माध्यम से इस बारे में अवगत करवाया गया और जल शक्ति विभाग के जेई को भी कॉल करके इसके बारे में अवगत करवाया गया। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन पिछले 3 दिनों से इसकी कोई भी सुध नहीं ले रहा है। एसएफआई ने अपना उग्र रूप धारण कर और धरना प्रदर्शन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन की आंखे खोली। एसएफआई के दवाब के चलते शुक्रवार शाम के समय में विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में पानी आया। एसएफआई का कहना है कि इतिहास गवाह है कि जब-जब भी छात्रों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया गया है तब- तब एसएफआई ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकाया है अर्थात छात्र मांगों को पूरा करने पर मजबूर किया है और आने वाले समय के अंदर भी विश्वविद्यालय के अंदर छात्रों को कोई भी समस्या आएगी तो एसएफआई प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई उस समस्या को निपटने के लिए अग्रणी पंक्ति में खड़ी होगी।
Tags
# शिमला दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
शिमला दर्पण।
Tags
शिमला दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment