शिमला शहर की जानी मानी हस्ती पवन कुमार(बंटी) और बालकृष्ण ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन: गौरव शर्मा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, October 4, 2022

    शिमला शहर की जानी मानी हस्ती पवन कुमार(बंटी) और बालकृष्ण ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन: गौरव शर्मा

    आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए मंगलवार को शिमला में पवन कुमार बंटी ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। बंटी इससे पहले कांग्रेस में लगभग 20 वर्षो तक विभिन्न पदों पर रहे। उनके साथ बालकृष्ण जो वन विभाग से रिटायर हुए है उन्होनें भी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने उन्हें सदस्यता ग्रहण करवाई।

     गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता के दिलों में घर करती जा रही है और केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं पवन कुमार बंटी ने कहा कि कांग्रेस अब भी परिवार वाद में फसी हुई है और उन्हें जनता से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज शिमला की हालत बद से बदतर हो गईं है सड़को के खस्ता हाल है, पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है,पानी के लिए हाहाकार शिमला में आए दिनों होता रहता है। जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। बंटी ने कहा कि शिमला शहर में लगभग एक हजार लोग उनके साथ जुड़े है और वह अब उनके कहने पर आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। बंटी ने कहा कि देश को आज केजरीवाल की जरूरत है।

    No comments:

    Post a Comment