कुल्लू जिले में चुनावों के मद्देनजर जिला परिषद भवन में स्थापित होगा शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष व कॉल सेंटर । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, October 10, 2022

    कुल्लू जिले में चुनावों के मद्देनजर जिला परिषद भवन में स्थापित होगा शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष व कॉल सेंटर ।

    विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार सहिंता की उल्लंघना और भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने के लिए शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय के स्थान पर जिला परिषद भवन कुल्लू में स्थापित किया जाएगा।
    जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक 24 घंटे सातों दिन क्रियाशील रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की ओर से इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं। इसके लिए जिला राजस्व अधिकारी मुकेश शर्मा को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है । उनके साथ इस कार्य के लिए विभिन्न कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।  कॉल सेंटर में भ्रष्ट आचरण एवं आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना के संबंध में आने वाली सभी शिकायतों का समाधान करना होगा। जिला नोडल अधिकारी सहित अन्य तैनात किए गए कर्मचारी शिकायत निगरानी एवं निवारण के लिए उत्तरदायी होंगे।

    No comments:

    Post a Comment