पंजाब / चंडीगढ़ मंत्री डा. बलजीत कौर ने जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, September 23, 2023

    पंजाब / चंडीगढ़ मंत्री डा. बलजीत कौर ने जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की ,





     अखंड भारत दर्पण ABD न्यूज पंजाब / चंडीगढ़ : सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने एस सी विद्यार्थियों के लिए जारी स्कालरशिप योजना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की। यह जागरूकता अभियान 29 सितंबर तक चलेगा। मंत्री डा. बलजीत कौर ने इस संबंधी एक पंफ्लेट जारी करते हुए बताया कि विभाग की तरफ से साल 2023- 24 के दौरान 2.60 लाख विद्यार्थियों को स्कालशिप देने का लक्ष्य है, जिसके लिए मिशन 2.6 चलाया जा रहा है। साल 2022-23 में 2. 26 लाख विद्यार्थियों ने स्कालरशिप के लिए आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि जागरूकता सप्ताह के दौरान स्कारशिप के लिए आवेदने करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.