ABD NEWS- इस वक्त की बड़ी खबर कुराली से सामने आई है। बता दे पंजाब में कुराली में एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई।
जानकारी अनुसार industrial एरिया में आज सुबह 11 बजे एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से एक के बाद एक हो रहे धमाकों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, हालांकि आग को बुझाने के लिए आठ घंटे का समय लगा।
बता दें की आग से 7 से 8 लोगों के झुलसने की खबर मिली है। जिनमें से 2 की हालत बहुत गंभीर है। जबकि आशंका है कि उनमें से कुछ लोग अभी भी फैक्ट्री में फंसे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में लगी आग के कारण कुराली शहर का आसमान काले धुएं से ढका हुआ नजर आ रहा है। आसपास के इलाके में रहने वाले लोग पहले से ही फैक्ट्री के कारण कई समस्याओं का सामना कर रहे थे, लेकिन आज आग लगने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई।
हर तरफ धुआं होने से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
A massive fire broke out in a chemical factory, the sky was covered with smoke, so many people got burnt.
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.