पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मुश्किल में, कोर्ट ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, September 26, 2023

    पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मुश्किल में, कोर्ट ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट

     ABD NEWS बठिंडापंजाब के पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल को लेकर बड़ी खबर आई है। बता दे उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। 


    बताए दिए कि बठिंडा की कोर्ट ने वारंट जारी किए हैं और इस मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी।

    आपको बता दें कि मनप्रीत बादल के वकील ने आज ही अग्रिम जमानत याचिका वापिस ली थी। उनके वकील का कहना है कि वह नए फैक्ट के साथ कोर्ट आएंगे और याचिका दायर करेंगे। 

    पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और मौजूदा भाजपा नेता मनप्रीत बादल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है। अब वह बिना बताए विदेश नहीं जा सकते हैं।


    जनकारी के अनुसार विजिलेंस ने मनप्रीत बादल के खिलाफ प्लॉट खरीद-फरोख्त मामले में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसमें एक पीसीएस अधिकारी भी शामिल है। 

    विजिलेंस को शक है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए बादल देश छोड़कर भाग सकते हैं, इसलिए सभी एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने बादल की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आगे की करवाई जारी है।

     Punjab's former finance minister in trouble, court issues arrest warrant

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.