अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जालंधर के करतारपुर में आज दिन दिहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मामले की अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। हत्यारे की खोज में पुलिस ने कई जगहों पर नाकेबंदी की है। पुलिस के मुताबिक करतारपुर के आर्य नगर (टाहली साहिब रोड) वार्ड नंबर 11 में इस घटना को अंजाम देते हुए आज दिन दिहाड़े महिला की हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि एक अज्ञात हमलावर ने घर में रह रही 2 महिलाओं पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान 65 वर्षीय महिला सुरिंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी जबकि उसकी बेटी मीना रानी पर भी इसी तरह हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.