28 -09-2023
आंगनबाड़ी वृत कमांद में आयोजित हुआ पोषण पखवाड़ा दिवस।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पूरे सितंबर माह 2023 राष्ट्रीय पोषण माह मना रहा है।
आनी खंड के आंगनबाड़ी वृत कमांद में भी राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा आयोजित किया गया।
जिसमें आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका शकुंतला देवी समस्त आंगनबाड़ी कार्यकताओं,सहायिकाओं,
और स्तानीय महिलाओ ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य जीवन-चक्र दृष्टिकोण के माध्यम से कुपोषण से व्यापक रूप से निपटना है। इसके अलावा महिलाओं को विशेष स्तनपान और पूरक आहार पर किया जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि 2023 का केंद्र बिंदु महत्वपूर्ण मानव जीवन चरणों जैसे गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। इसका उद्देश्य सुपोषित भारत साक्षर भारत सशक्त भारत, पोषण समृद्ध भारत, शिक्षित भारत सशक्त भारतद्ध पर केंद्रित थीम के माध्यम से पूरे भारत में किया। पोषण संबंधी समझ को बढ़ावा देना है। इस पोषण पखवाड़ा दिवस पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक व्यंजन सिडू,घी बाडी,पकेन, भटूरू,पनीडे, घिए की सब्जी,चिल्टे व्यंजनों के अलावा कौलथ,मूंग,कोदा जौ,बाजरा फल व फल-सब्जियों के पोषक तत्वों के बारे में भी जानकारी दी गयी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.