Thursday, September 21, 2023
Home
UNA NEWS CHANNEL UPDATE BY अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Una News: अवैध खनन पर 34,100 रूपये जुर्माना, यातायात नियमों की अवहेलना पर 105 वाहनों के किए चालान
Una News: अवैध खनन पर 34,100 रूपये जुर्माना, यातायात नियमों की अवहेलना पर 105 वाहनों के किए चालान
ऊना जिला पुलिस ने अवैध खनन करने पर दो वाहनों के चालान किए हैं और जुर्माने के रूप में कुल 34,100 रुपये वसूले हैं। इसी प्रकार यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 105 वाहनों के चालान किए गए।
हिमाचल प्रदेश की ऊना जिला पुलिस ने अवैध खनन करने पर दो वाहनों के चालान किए हैं और जुर्माने के रूप में कुल 34,100 रुपये वसूले हैं। इसी प्रकार यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कुल 105 वाहनों के चालान किए गए। इससे पहले बीते बुधवार को थाना हरोली के तहत पंडोगा चौकी की पुलिस बुधवार सुबह नाकाबंदी के दौरान चार टिपर जब्त किए।पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रूप लाल की अगुवाई में पंडोगा पुलिस की टीम ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान तड़के 5:00 बजे के करीब चार टिपर आते नजर आए। पुलिस ने टिपरों को रोक उनकी जांच की तो तीन में बजरी और एक में रेत पाई गई। इस संबंध में दस्तावेज मांगने पर चालक कुछ पेश नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने सभी चाल टिपर जब्त कर लिए।
Tags
# UNA NEWS CHANNEL UPDATE BY अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA NEWS CHANNEL UPDATE BY अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment